March 4, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

छत्तीसगढ़ में बदलेगा कांग्रेस संगठन: बैज की जगह सिंहदेव बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम भूपेश को मिलेगी ये जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान अब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को दिया जा सकता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया जा सकता है। इस बीच भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं।

बता दें कि अभी दीपक बैज अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं, उनकी जगह टीएस को जिम्मेदारी मिल सकती है। फूलो देवी नेताम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के बाद होगा। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारियों की चर्चा चल रही है। इसमें समें सबसे अहम नाम पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, क्योंकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था, ऐसे में पार्टी अब दोनों स्तर पर बदलाव करने की तैयारी में हैं।

माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस इन बदलावों पर मुहर लगा सकती है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा था कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेंगे। महंत वहीं अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं को बल मिल रहा है। बता दें कि टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की सरगुजा रियासत से संबंध रखते हैं। वे छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष और सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा है, क्योंकि बघेल पार्टी के कद्दावर ओबीसी नेता माने जाते हैं. माना जा रहा है कि बघेल आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद उनकी जिम्मेदारी तय हो सकती है. क्योंकि कांग्रेस बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *