March 5, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

21 मार्च को भाजपा की अहम बैठक…CM साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन होंगे शामिल

० प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने दी जानकारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा पार्टी की एक आवश्यक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आगामी 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *