March 5, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

दल्लीराजहरा नगर पालिका के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले परिणाम

दल्लीराजहरा/ दल्लीराजहरा नगर पालिका के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आए ,हालांकि प्रथम दिन से ही जब तोरण लाल साहू के नाम की घोषणा हुई थी, तब से ही दल्लीराजहरा की जनता ने भाजपा के तोरण लाल साहू को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए ठान लिया था और हुआ वहीं, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष के रूप में तोरण लाल साहू को दल्लीराजहरा नगर की जनता ने ताज पहनाया,, इसके साथ ही बहुमत के आधार पर भाजपा के 15 पार्षद जीत कर आए हैं ,ऐसी स्थिति में अब भाजपा का ही उपाध्यक्ष बनेगा इस तरह की संभावना बन गई है ,,ट्रिपल इंजन की सरकार दल्ली राजहरा में देखने को मिली केंद्र में भाजपा ,राज्य में भाजपा ,शहर में भाजपा पूरी तरह भाजपामय का माहौल हो गया परिणाम घोषित होने के साथ ही तोरण लाल साहू को बधाइयां देने के लिए तांता लग रहा ,वहीं शहर में समर्थकों ने पटाखे फोड़ मिठाइयां बताकर रंग गुलाल लगाकर रैली निकालकर खुशियों का इजहार किया,,


दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, लगभग 20 वर्षों बाद भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने 11792 मतों के साथ विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस के रवि जायसवाल को 7938 मत मिले। इस चुनाव में परिवर्तन की लहर नजर आई, जिससे भाजपा ने प्रदेशभर में बढ़त बनाई,,

अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम

भाजपा: तोरण लाल साहू – 11792 वोट (विजयी)

कांग्रेस: रवि जायसवाल – 7938 वोट

निर्दलीय: संतोष देवांगन – 3249 वोट

निर्दलीय: टकेश्वर सिंह – 126 वोट


पार्षद चुनाव में भाजपा का दबदबा

इस चुनाव में पार्षद पदों पर भी भाजपा ने बहुमत हासिल किया।

पार्षदों की सूची (विजयी उम्मीदवार)

भाजपा (15 सीटें)

वार्ड 1: शिवांगी ध्रुव

वार्ड 2: पूनम मोनू जायसवाल

वार्ड 3: मनोज दुबे

वार्ड 4: संजीव सिंह

वार्ड 7: वीरेंद्र साहू

वार्ड 10: मलती

वार्ड 11: निर्मल प्रकाश पटेल

वार्ड 12: मोनिका

वार्ड 15: तरुण साहू

वार्ड 17: रेखा सहारे

वार्ड 18: अरुणा बाई

वार्ड 21: भूपेंद्र श्रीवास

वार्ड 22: सुरेश जायसवाल

वार्ड 24: विशाल मोटवानी

वार्ड 25: प्रमोद कुमार


कांग्रेस (08 सीटें)

वार्ड 5: पुसई बाई साहू

वार्ड 6: सुमरित उर्वशा

वार्ड 8: कालिंदी प्रमोद तिवारी

वार्ड 13: अनीता सोनवानी

वार्ड 14: प्राची चंद्र प्रकाश

वार्ड 16: पवेन्द्र कुमार

वार्ड 20: रोशन पटेल

वार्ड 27: सूरज कुमार

निर्दलीय (4 सीटें)

वार्ड 9: मेवा पटेल

वार्ड 19: मोइनुद्दीन

वार्ड 23: प्रदीप बाघ

वार्ड 26: टी. ज्योति

इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्षदों की संख्या में भी भाजपा ने बढ़त बनाई। कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी कुछ वार्डों में सफल रहे,,

संतोष देवांगन ने बिगाड़ा रवि जायसवाल का समीकरण,, दल्लीराजहरा पुराना बाजार क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार होने की वजह से और संयुक्त मोर्चा के इस चुनाव में कूद जाने के कारण रवि जायसवाल को पराजय का सामना करना पड़ा,,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *