April 21, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने 70 पार्षदों के साथ ली शपथ

बिलासपुर।बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने आज महापौर पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सभी 70 पार्षदों ने भी शपथ लिए हैं। मुंगेली नाका मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं, उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि पूजा विधानी शहर की 12वें और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। इस चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है।
वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके। जबकि, तीन निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वाणी राव के कार्यकाल के 10 साल बाद शहर को दूसरी महिला मेयर मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *