March 6, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

रायपुर नगर निगम में संदीप साहू निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, कांग्रेस ने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की

रायपुर।कांग्रेस ने नगर निगम नेता विपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस ने नगर निगम में अपने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची तैयार कर ली है, जिसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। बता दें कि रायपुर नगर निगम में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है और इन नई नियुक्तियों के बाद पार्टी के पार्षद दल की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *