March 5, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

Hurun Global Rich List 2025: दुनिया के सबसे अमीर 10 लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर, जानें अडानी का हाल

दिल्ली। पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके कारण वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह जानकारी दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

महिलाओं में रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला
दूसरी ओर, एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है, दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में 47% हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित कर दी थी।

अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर
लिस्ट के अनुसार अंबानी भले ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट का हिस्सा बनने से चूक गए पर वे अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। लिस्ट मके अनुसार रिलायंस समूह के चेयरमैन की संपत्ति में कमी आई है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने ऊर्जा और खुदरा कारोबार में खराब प्रदर्शन से जूझना पड़ा है। धीमी बिक्री वृद्धि और ऋण को लेकर निवेशकों की चिंताओं ने समूह की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, नवीकरणीय ऊर्जा और खुदरा कारोबार के विस्तार की ओर कदम बढ़ाए हैं, जिसमें धीमी प्रगति का उनकी संपत्ति पर असर पड़ रहा है।

भारत के सबसे अमीर लोगों में गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर
भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी के बाद गौतम अडानी का नंबर है। उनकी कुल संपत्ति में पिछले एक साल में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि हुई है। अदाणी ने कमोडिटी ट्रेडर के रूप में शुरुआत करने के बाद अपना साम्राज्य खड़ा किया और अपने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अडानी समूह देश के बंदरगाहों, बिजली उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट में कारोबार से जुड़ा है। हुरुन की लिस्ट के अनुसार सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21% बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे वे भारत सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *