April 22, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

रायपुर नगर निगम के जोन 3 की अध्यक्ष पर हुआ फैसला, भारी बवाल के बीच तय हुआ इस भाजपा नेत्री का नाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोन 3 की अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा की साधना प्रमोद साहू जोन 3 की नई अध्यक्ष होंगी। भाजपा संगठन ने अध्यक्ष के नामांकन के लिए एक ही नाम भेजा है, जिसके चलते जोन 3 के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होगा।

बता दें गुरूवार को राजधानी में जोन अध्यक्षों का चुनाव हुआ था। इस दौरान भाजपा नेताओं में टकराव के कारण जोन 3 का चुनाव टल गया था। इसके बाद विवाद को शांत करवाया गया और फिर से सभी नेताओं से चर्चा करने के बाद दुबारा साधना प्रमोद साहू का नाम तय किया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *