March 3, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

IPL 2025 के बीच महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया CSK का कप्तान, सामने आई वजह

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल 2025 में जब टीमें प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत करने में जुटी हैं, उसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा और भरोसेमंद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं और पूरा सीजन खेलने से बाहर हो चुके हैं। गायकवाड़ की चोट हल्की नहीं है। उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। यह जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पहले ट्विटर) के जरिए दी। ऋतुराज की जगह टीम की कमान अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सौंपी गई है। धोनी न केवल CSK के सबसे सफल कप्तान हैं, बल्कि उन्हें आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल लीडर्स में गिना जाता है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीता है — 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023।

कप्तानी का सफर: धोनी से फिर धोनी तक
धोनी ने सालों तक चेन्नई की कप्तानी की और उसे एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया। 2022 में उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी, लेकिन बीच सीजन जडेजा ने यह जिम्मेदारी छोड़ दी और धोनी को दोबारा कप्तान बनना पड़ा इसके बाद 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी गई। गायकवाड़ ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अब 2025 के सीजन में उनके चोटिल हो जाने से एक बार फिर CSK को धोनी का सहारा लेना पड़ा है।
धोनी की उम्र भले ही बढ़ रही हो लेकिन उनका अनुभव और रणनीति आज भी टीम के लिए अमूल्य है। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही मैच का रुख बदल सकती है। टीम के युवा खिलाड़ी आज भी धोनी की लीडरशिप में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। अब जब सीजन अपने निर्णायक मोड़ पर है, धोनी की वापसी से CSK के फैंस को फिर उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

ऋतुराज की चोट कितनी गंभीर?
चेन्नई टीम ने अपने बयान में कहा है कि ऋतुराज की कोहनी और घुटने में गंभीर चोट है। उन्हें पूरी तरह आराम की जरूरत है और इसी कारण वे अब आईपीएल 2025 का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। यह खबर सिर्फ CSK के लिए नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि ऋतुराज इस सीजन में अच्छी फॉर्म में थे।

टीम को फिर से जोड़ना होगा
ऋतुराज के जाने से जहां टीम को संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है वहीं धोनी का आना उस खालीपन को भर सकता है। CSK अब नए सिरे से अपने प्लेइंग इलेवन को प्लान करेगा और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन खिलाड़ी अब आगे बढ़कर टीम को संभालेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *