March 3, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

AR Rahman: सीने में दर्द के बाद एआर रहमान अस्पताल में हुए भर्ती, सीएम स्टालिन ने जाना हाल

चेन्नई। म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द हुआ था। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर आएंगे।

पहले गर्दन में फिर सीने में दर्द हुआ
जानकारी के मुताबिक ए.आर. रहमान जब विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने जाना हाल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने ए.आर. रहमान का हाल चाल जाना है। उन्होंने एक्स पर लिखा है ‘जैसे ही हमें पता चला कि बीमारी की वजह से ए.आर. रहमान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, वैसे ही मैंने डॉक्टर्स को संपर्क किया और उनकी हालत के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे।’

पत्नी से अलग हुए ए.आर. रहमान
नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया था। सायरा बानो ने भी कहा कि अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से वह अगल हो रही हैं, हालांकि वह रहमान का सपोर्ट करती रहेंगी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रहीमा, खदीजा और अमीन।

ए.आर. रहमान का काम
ए.आर. रहमान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली तमिल फिल्म ‘कधलिक्का नेरामिल्लई’ और दूसरी ‘छावा’ है। संगीतकार के पास कई भाषाओं में कई परियोजनाएं हैं, जिनपर काम हो रहा है। उनकी ‘ठग लाइफ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन हैं। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्में हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *