March 5, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

Delhi New CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन? आज होगा फैसला, ये तीन नाम सबसे टाॅप पर…

दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपने विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। बैठक के बाद कल, 20 फरवरी को, रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार
नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम लिया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके पास 115.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर एक क्रिमिनल केस भी दर्ज है।

दूसरी प्रमुख दावेदार रेखा गुप्ता हैं, जो शालीमार बाग से विधायक हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

तीसरे दावेदार विजेंद्र गुप्ता हैं, जिन्होंने रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। 61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता पहले दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास 16.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर चार क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इसके अलावा, जनकपुरी से विधायक आशीष सूद और मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। 58 वर्षीय आशीष सूद बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के करीबी माने जाते हैं और गोवा के प्रभारी भी हैं। वहीं, 62 वर्षीय सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं और सेंसर बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *