March 3, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा कल, विधानसभा में देंगी संबोधन

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वे सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे के दौरान वे विधानसभा भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगी और विधायकों के साथ फोटो सेशन होगा।

विधानसभा में विशेष संबोधन

राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा में विशेष संबोधन देंगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है। उनके दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव समय-समय पर बैठकों के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

पीएम मोदी भी 30 मार्च को आएंगे

इसके अलावा, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरों को लेकर राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और दोनों दौरों को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *