March 2, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

Visa Ban: बड़ा झटका: इस देश मे भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा किया बैन, जानें वजह?

इंटरनेशनल न्यूज़। सऊदी अरब ने सुरक्षा कारणों और हज यात्रा के संचालन को बेहतर बनाने के लिए 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अन्य देश शामिल हैं। यह कदम सऊदी अरब द्वारा हज यात्रा के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अवैध प्रवास को रोकने के लिए उठाया गया है।

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि कई विदेशी नागरिक हज, उमराह या व्यापारिक यात्रा के बहाने देश में प्रवेश करते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अवैध रूप से अधिक समय तक सऊदी अरब में रहना होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए सऊदी अरब ने वीजा प्रतिबंध और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।

इसके अलावा, सऊदी अरब ने 13 अप्रैल तक हज वीजा आवेदन स्वीकार करने का ऐलान किया है। इसके बाद, हज यात्रा समाप्त होने तक कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य हज के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को रोकना है।

इसके साथ ही, सऊदी अधिकारियों ने हज यात्रा के लिए एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि पर्यटकों को यात्रा के दौरान मदद मिल सके। यह कदम 2024 में हज यात्रा के दौरान हुई 1000 से ज्यादा मौतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि इस बार सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर हो सकें।

सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है और अवैध रूप से देश में प्रवेश करता है, तो उसे 5 साल के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *