March 4, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

निकाय चुनाव: बागियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, छ साल के लिए निष्कासित

गरियाबंद। भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की है। बागी की भूमिका निभा रहे भाजपा कार्यकर्ताओ को छ साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें बुथ अध्यक्ष से लेकर पूर्व पार्षद भी शामिल है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी के रिश्तेदार भी शामिल है। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के 28 कार्यकर्ताओ की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हे छ साल के निष्कासित कर दिया है।

इसमें नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत  सुनीता झारिया, पुरूषोत्तम सिन्हा,  रेखा सिन्हा,  चन्द्रप्रभा सिन्हा,  ओमिन कोठारी, इसी प्रकार राजिम नगर पंचायत क्षेत्र में  पुष्पा गोस्वामी, बलराम यादव, पुरूषोत्तम लालवानी, तुषार कदम, रवि निर्मलकर, शत्रुघन धीवर को निलंबित किया गया है। देवभोग नगर पंचायत अंतर्गत पंकज ठाकुर, दिनेश ठाकुर,  सरिता निषाद, मयुर भट्टर, महादेव पाडें, फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में डॉ हरीश कुमार हरीत, अरूण साहू, भीष्म साहू, शुभम जैन, बेनी सोनवानी, रमलु टान्डेकर, हैप्पी सोनी, राम तारक, कोमल वर्मा, पवन साहू, राधेश्याम सेन, खेलावन साहू को निलंबित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *