April 20, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

दिल्ली में AAP सरकार के जाते ही CBI का बड़ा एक्शन, DTC के छह अधिकारी गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई के साथ ही सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। शिकायतों के वेरिफिकेशन के क्रम में प्रथम दृष्टया दिल्ली परिवहन निगम में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां की गईं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *