April 20, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट : सीएम साय

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने आम लोगों को ऐतिहासिक छूट दी है। केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि टैक्स में छूट से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी और मध्यम वर्ग को लाभ होगा। किसानों का भी बजट में खास ध्यान रखा गया है और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को इसका लाभ होगा। किसानों की स्थिति और सुदृढ़ होगी, मध्यम वर्गीय परिवारों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। आदिवासी, दलित महिलाओं को लोन का प्रावधान किया गया है। सभी वर्गों का बजट में ध्यान रखा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *