April 21, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर/सुकमा।छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जिलों से 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले से 18 और सुकमा जिले से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में 10 नक्सलियों को, बासागुड़ा क्षेत्र में सात नक्सलियों और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद उसूर, बासागुडा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था।उन्होंने बताया कि संयुक्त बल ने इन थाना क्षेत्रों से 18 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *