April 21, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

सुकमा में जवानों की बड़ी कार्रवाई; जंगलों में खोज निकाला नक्सलियों का डंप यार्ड, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। जवनों को दुल्लेड़ और मेटागुड़ा के जंगलों से नक्सलियों का डंप यार्ड मिला है। यहां से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और उपकरण भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने यह छापेमार कार्रवाई की है। कोबरा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का डंप बरामद किया। जवानों  ने डंप से जनरेटर से लेकर विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किया। इस दौरान ये भी सामने आया कि, नक्सली बरामद किए गए उपकरणों का इस्तमाल कर बीजीएल सेल्स बनाते थे।

नक्सलियों से बरामद डंप यार्ड का सामान

1. लोहे की पाइप व्यास 1″ लंबाई लगभग 2 फीट -09 नग
2. लोहे की पाइप व्यास .75″ लंबाई।  लगभग 2 फीट -28 नग
3. लोहे की पाइप व्यास 1.5″ लंबाई लगभग 1 फीट
4. मिश्र धातु शीट- 13 नग
5. गैस वेल्डिंग के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -01 नग
6. गैस वेल्डिंग के लिए छोटे आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का उपयोग -01 नग
7. कार्बाइड टैंक-01 नग
8. सोलर होम लाइटिंग सिस्टम कैबिनेट की बॉडी -01 नग
9. होंडा जेन सेट 1000 EBK-01 नग
10. हैंड ड्रिल मशीन -01 नग
11. फायर ब्लोअर-01
12. BGL बम -14 नग
13. IED- 21 नग
14. इस्तेमाल किया गया डेटोनेटर वायर – 74 नग
15. BGL बम पाउच -03 नग
16. छोटा BGL बम – 04 नग
17. सफाई ब्रश 01 नग
18. स्विच के साथ छोटी ट्यूब लाइट -01  संख्या
19. सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर लगभग -1.5 किलोग्राम
20. बीजीएल बम आयरन टेल यूनिट-19 संख्या
21. लेवलिंग पाइप-10 मीटर
22. प्रिज्मेटिक सेल -03 संख्या
23. रेडियो सेट कवर बीओफ़ेंग -04 संख्या
24. रेडियो ट्रांजिस्टर कैबिनेट -01 संख्या
25. रेडियो सेट चार्जर कवर-01 संख्या
26. मगरमच्छ क्लिप -11 संख्या
27. मल्टीमीटर कैबिनेट -01 संख्या
28. छोटी पेंसिल बीटीवाई -05
29. लोहे की पाइप -कुल 2 फीट
30. बीजीएल राउंड -04 संख्या
31. ग्रीस लगभग -1 किलोग्राम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *