April 20, 2026

Swaraj Bharat 24

Breaking News ~ Latest News ~ Hindi News

आज का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ, तुला राशि वालों के लिए सावधानी भरा दिन… जानें अपना दैनिक राशिफल

कुंडली विश्लेषण (मृदुला पाण्डेय) / 5 अप्रैल शनिवार का दिन राशि चक्र की बाद की 6 राशियों के लिए खास रहेगा। जानते हैं ग्रहों की चाल नक्षत्रों का संयोग तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal 2025)।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन 

तुला राशि का दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन के मामले में लेन-देन में जल्दबाजी से बचना होगा। किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप नए आयाम रचेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल

यदि आप व्यापारी हैं तो आपके लिए दिन आपके लिए शुभ हैं। आपको आय के नए साधन मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। आपके विरोधी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

धनु राशि का दैनिक राशिफल

शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचना होगा। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचना होगा। आपको व्यवहार में चिड़िचिड़ापन आ सकता है।

मकर राशि का दैनिक राशिफल

अगर आप लवलाइफ में हैं तो रिलेशन में पार्टनर नाराज हो सकता है। झगड़े से बचना होगा। अहंकार में आने से बचें। शत्रुभय हो सकता है। विवाद होने से मानसिक तनाव रहेगा। वाहन का उपयोग सावधानी से करने की सलाह आपको दी जा रही है। हो सकता है कोई कीमती वस्तु खो जाए।

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

शारीरिक रूप से आपको कोई कष्ट हो सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। किसी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। मन को नियंत्रण में रखने की सलाह आपको दी जा रही है। दुर्भावना से बचना होगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि का दैनिक राशिफल

आपको कोई बड़ी समस्या परेशान कर सकती है। चिंता और तनाव में रहेंगे। काम को लेकर नई योजना बना सकती है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। निवेश लाभ देगा। शनिवार का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। भाईचारा बढ़ेगा। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा।

ज्योतिषम् 卐

(मृदुला पाण्डेय)

कुंडली विश्लेषण हेतु संपर्क करें

7974959691

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *